महाभारत में प्रतिज्ञा, धर्म और परिस्थितियाँ
महाभारत केवल युद्ध की कथा नहीं है बल्कि यह धर्म, कर्तव्य और परिस्थितियों के संघर्ष की गहरी कहानी है। कई बार पात्रों ने ऐसी प्रतिज्ञाएँ लीं जो बाद में कठिन परिस्थितियों में टूटती दिखाई देती हैं। इसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण श्रीकृष्ण का है। उन्होंने कुरुक्षेत्र युद्ध से पहले वचन दिया था कि वे युद्ध में कोई अस्त्र शस्त्र नहीं उठाएंगे, लेकिन जब भीष्म पितामह के भयंकर प्रहारों से अर्जुन संकट में पड़ गए तब कृष्ण रथ से उतरकर रथ का पहिया उठाकर भीष्म की ओर दौड़े। यह घटना दिखाती है कि उनके लिए सबसे बड़ा धर्म अधर्म का विनाश और अपने भक्त की रक्षा था।
महाभारत में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं। भीष्म पितामह ने आजीवन हस्तिनापुर की सेवा की प्रतिज्ञा की थी इसलिए वे जानते हुए भी कि कौरव अधर्म पर हैं उनके पक्ष में युद्ध करते रहे। युधिष्ठिर जिन्हें सत्यवादी कहा जाता था उन्होंने द्रोणाचार्य को युद्ध से रोकने के लिए अश्वत्थामा हतः जैसा आधा सत्य कहा। इसी तरह भीम ने गदा युद्ध के नियम के विरुद्ध दुर्योधन की जंघा पर प्रहार किया क्योंकि वही उसे पराजित करने का एकमात्र तरीका था। अभिमन्यु वध भी युद्ध के नियमों के विरुद्ध हुआ जहाँ कई महारथियों ने मिलकर एक युवा योद्धा पर हमला किया।
इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि महाभारत में धर्म केवल कठोर नियमों का पालन नहीं है बल्कि परिस्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेना भी है। कई बार बड़े उद्देश्य अधर्म का अंत और न्याय की स्थापना के लिए नियमों को बदलना पड़ा। यही कारण है कि महाभारत आज भी हमें सिखाता है कि जीवन में सत्य कर्तव्य और धर्म को समझना हमेशा सरल नहीं होता और सही मार्ग चुनने के लिए बुद्धि साहस और विवेक की आवश्यकता होती है।
Vows, Dharma and Circumstances in the Mahabharata
The Mahabharata is not only a story of war but also a profound narrative about the struggle between duty, morality, and circumstances. Many characters in the epic took vows that later seemed to break under difficult situations. The most famous example is Lord Krishna. Before the Kurukshetra war, he promised that he would not use any weapons in the battle. However, when Arjuna was in grave danger due to the fierce attacks of Bhishma Pitamah, Krishna stepped down from the chariot, lifted a chariot wheel, and rushed toward Bhishma. This incident shows that for Krishna the highest duty was to destroy injustice and protect his devotee.
There are several other examples in the Mahabharata. Bhishma Pitamah had vowed lifelong loyalty to the throne of Hastinapur, so even though he knew that the Kauravas were on the side of injustice, he fought for them. Yudhishthira, known for always speaking the truth, spoke a half truth Ashwatthama is dead in order to stop Dronacharya in the war. Similarly, Bhima struck Duryodhana on the thigh, which was against the rules of mace fighting, because it was the only way to defeat him. The killing of Abhimanyu was also against the rules of war, where many great warriors attacked a single young warrior together.
These events show that in the Mahabharata, dharma is not only about strictly following rules but also about making the right decision according to circumstances. Sometimes rules had to be changed for a greater purpose the destruction of injustice and the establishment of justice. That is why the Mahabharata still teaches us that understanding truth, duty, and righteousness in life is not always simple, and choosing the right path requires wisdom, courage, and judgment.
Comments